द फॉलोअप डेस्क
JAC बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में ओएमआर शीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऑब्जेक्टव सवाल के लिए अब विद्यार्थियों को ओएमआर सीट नहीं दी जाएगी। ऑब्जेक्टव सवाल के जवाब अब आंसर सीट पर ही लिखना होगा। शुक्रवार को जैक बोर्ड की हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है।

30 अंक के ऑब्जेक्टिव व 50 अंक के सब्जेक्टिव होंगे
इसके साथ ही ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या और अंकों में बदलाव किया गया है। 2024 के मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 अंक के ऑब्जेक्टिव व 50 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। वहीं बचे 20 फिसदी अंक अंतरिम मुल्यांकन और प्रैक्टिकल के लिए दिए जाएंगे। वहीं 2025 में 20 अंक के ऑब्जेक्टिव और 60 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। परीक्षा पैटर्न में हो रहे बदलाव के आधार पर ही मॉडल प्रश्न पत्र और उसके उत्तर जारी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा में हुए बदलाव को समझने में मदद मिलेगी। सब्जेक्टिव में कितने प्रश्न बढ़ेंगे मॉडल प्रश्न पत्र के आधार पर विद्यार्थी तैयारी कर सकेंगे।

2022 और 2023 में हुई थी अलग पैटर्न पर परीक्षा
2022 व 2023 तक 10वीं-12वीं की परीक्षा अलग पैटर्न पर हुई थी। दोनों ही परीक्षाओं में 40-40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न व 40- 40 अंकों के सब्जेक्टिव सवाल पूछे गये थे। 20-20 अंक आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल के लिए दिये गये थे। 2024 की परीक्षाओं में 2023 की अपेक्षा ऑब्जेक्टिव सवाल में 10 अंक की कटौती होगी और सब्जेक्टिव प्रश्न में इतने ही अंक की बढ़ोतरी की जाएगी।